पहला जौहर, जो इतिहास बना
पहला जौहर , जो इतिहास बना आग का जलता हुआ गोला सनसनाते हुआ आया और हाथी से जा टकराया । गोले का टकराना था कि हाथी हड़बड़ा गया और बिगड़ कर रणक्षेत्र में अपने ही सैनिकों को कुचलते हुए भाग निकला। सैनिकों ने देखा कि हाथी पर सवार उनका राजा मैदान छोड़कर भाग रहा है,तो वे भी भाग खड़े हुए।और इस तरह जीत के निकट पहुंची बाज़ी हार गया सिंध का राजा दाहिर। रणक्षेत्र में उसके सामने था मुहम्मद बिन कासिम।मुहम्मद बिन कासिम यानी ईरान के खलीफा का सिपहसालार। भारत पर,उसके सीमांत भाग सिंध पर अरब देश के किसी मुसलमान शासक का यह पहला हमला था,जिसने हिन्दू और मुसलमानों के बीच लड़ाई और फिर एक के बाद एक भारत पर हुए इस्लामी हमलों की नींव डाली।लेकिन हिंदुओ पर मुसलमानों का यह पहला हमला,पंडित सुंद...