फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश
फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव डॉ प्रभात कुमार ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिया है कि अनियमित रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवाएं खत्म कर उन्हें दिए गए वेतन भत्तों की वसूली करे और कार्यवाही की शासन को जानकारी दे | अपर मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा कि वर्ष 2010 के बाद जिलों में बेसिक स्कूलो में सहायक अध्यापक के पदों पर अनियमित और फर्जी रूप से नियुक्त शिक्षकों का चिन्हाकन कर उनकी सेवाएं समाप्त कि जाये |