Posts

जन्म आधारित जातिवाद आर्यों की मूल संस्कृति नही ।

Image
#वर्णों_में_परिवर्तन न केवल संभव था, बल्कि यह व्यवहार में भी होता ही था। इसलिए मनु ने अंत में व्यवस्था दी कि ब्राह्मण शूद्र बन सकता और शूद्र ब्राह्मण हो सकता है। इसी प्रकार क्षत्रिय और वैश्य भी अपने वर्ण बदल सकते हैं। यह पूर्णतया व्यक्ति के कर्मों और स्वभाव पर निर्भर करता था कि उसका वर्ण क्या रहेगा। मनुस्मृति में वर्ण की ही चर्चा है, जाति की नहीं। परंतु मनु में जन्मना जाति का निषेध अवश्य पाया जाता है। उदाहरण के लिए कहा गया है कि अपने गोत्र या कुल की दुहाई देकर भोजन करने वाले को स्वयं का उगलकर खाने वाला माना जाए (मनु 3/109)। इसका सीधा तात्पर्य है कि जो जन्मना ब्राह्मण या ऊँची जाति वाले अपने गोत्र या वंश का हवाला देकर स्वयं को बड़ा कहते हैं और मान-सम्मान की अपेक्षा रखते हैं, उन्हें तिरस्कृत किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं, ब्राह्मण वर्ण पा चुकने के बाद उसे बनाए रखने के लिए भी ब्राह्मण को अतिशय परिश्रम करते रहना होता था। ब्राह्मणत्व अथवा द्विजत्व आज की भांति कोई पीएचडी की डिग्री नहीं थी कि एक बार प्राप्त कर ली तो उसके बाद चाहे पढ़ाई से कोई वास्ता न हो, परंतु आजीवन स्वयं को डाक्टर लिखा जा...

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन

Image
#हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन जिस दवा को लेकर आज बहस है उस हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का भारत मे आविष्कार #आचार्य_प्रफुल्ल_चंद्र_रॉय ने ही अपनी संस्था #बंगाल_केमिकल्स_एन्ड_फर्टिलाइजर के रसायनागार में किया था। यह चित्र प्रफुल्ल चंद्र रॉय का है। कौन? जी हां आचार्य सर प्रफुल्ल चंद्र रॉय, CIE, FNI, FRASB, FIAS, FCS प्रसिद्ध रसायनविद, शिक्षक-प्रोफेसर, विज्ञान इतिहासकार, दानदाता न जाने क्या कुछ। सत्येन्द्रनाथ बोस, मेघनाद साहा,ज्ञानेंद्र नाथ मुखर्जी, ज्ञान चंद्र घोष जैसे विज्ञानविदों के गुरु, आचार्य। उन्होंने भारतीय रसायन के इतिहास पर 1902 में "A History of Hindu Chemistry from the Earliest Times to the Middle of Sixteenth Century" नामक प्रसिद्ध ग्रंथ लिखा जिसने इस देश में रसायन और विज्ञान के उत्थान और पतन को पहली बार लिपिबद्ध किया। विस्तार से:-- आज इस महामारी से लड़ने के लिए जिस दवाई की पूरी दुनिया में मांग है अमेरिका जिसे भारत से लेने के लिए गुहार लगा रहा है उसे बनाने का गौरव कुलभूषण श्री प्रफुल्ल चंद्र राय को है हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, बीते कुछ दिन में कोरोना वायरस के खिला...

पहला जौहर, जो इतिहास बना

Image
               पहला जौहर , जो इतिहास बना                                              आग  का जलता हुआ गोला सनसनाते हुआ आया और हाथी से जा टकराया । गोले का टकराना था कि हाथी हड़बड़ा गया और बिगड़ कर र‌णक्षेत्र में अपने ही सैनिकों को कुचलते हुए भाग निकला। सैनिकों ने देखा कि हाथी पर सवार उनका राजा मैदान छोड़कर भाग रहा है,तो वे भी भाग खड़े हुए।और इस तरह जीत के निकट पहुंची बाज़ी हार गया सिंध का राजा दाहिर। रणक्षेत्र में उसके सामने था मुहम्मद बिन कासिम।मुहम्मद बिन कासिम यानी ईरान के खलीफा का सिपहसालार।               भारत पर,उसके सीमांत भाग सिंध पर अरब देश के किसी मुसलमान शासक का यह पहला हमला था,जिसने हिन्दू और मुसलमानों के बीच लड़ाई और फिर एक के बाद एक भारत पर हुए इस्लामी हमलों की नींव डाली।लेकिन हिंदुओ पर मुसलमानों  का यह पहला हमला,पंडित सुंद...

फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश

Image
फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश                                                     अपर मुख्य सचिव डॉ प्रभात कुमार ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिया है कि अनियमित रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवाएं खत्म कर उन्हें दिए गए वेतन भत्तों की वसूली करे और कार्यवाही की शासन को जानकारी दे |                                  अपर मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा कि वर्ष 2010 के बाद जिलों में बेसिक स्कूलो में सहायक अध्यापक के पदों पर अनियमित और फर्जी रूप से नियुक्त शिक्षकों का चिन्हाकन कर उनकी सेवाएं समाप्त कि जाये |  

अमिताभ बच्चन ने किसानो का कर्ज चुकाया

Image
अमिताभ बच्चन ने किसानो का कर्ज चुकाया                      अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के किसानो के कर्ज का भुगतान करके उनकी मदद की है |                     बच्चन ने राज्य के 1398 किसानो का 4.05 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया | उन्होंने ब्लॉग पर लिखा, 'किसान लगातार संकट से जूझ रहे है,इसलिए उनके कुछ बोझ को कम करने की इच्छा थी |'   उन्होंने कहा,'सबसे पहले महाराष्ट्र में 350 से अधिक किसानो के कर्ज का भुगतान किया गया |'  अब उत्तर प्रदेश है जहा के 1398 किसानो पर बकाया कर्ज 4.05 करोड़ रुपये है | यह इच्छा पूरी होने पर आंतरिक शांति मिलती है |                                बच्चन ने 70 चुनिंदा किसानो का व्यक्तिगत रूप से मुंबई आने का इंतजाम भी किया ताकि वे लेन देन सम्बन्धी अप...

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन

Image
न हन्यते    केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री और बेंगलुरु में भाजपा सांसद 59 वर्षीय अनंत कुमार का सोमवार तड़के दो बजे बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया |   वह कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे | उनका अंतिम संस्कार  मंगलवार को किया जायेगा |                                       श्री संकरा कैंसर फाउंडेशन के बोर्ड अध्यछ बी आर नागराज ने बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद हाल ही में यहाँ लौटे अनंत कुमार ने तड़के दो बजे आखिरी सांस ली | 

11 एनपीए खाते बेचेगा एसबीआई

Image
11 एनपीए खाते बेचेगा एसबीआई             एसबीआई ने 1,019 करोड़ रुपये की वसूली के लिए फंसे कर्ज वाले  11 खातों को बिक्री के लिए रखा है |   इन एन पी ए खातों की संपत्ति पुनर्निर्माड़ कंपनियों और वित्तीय कंपनियों को बेचा जायेगा   |             बैंक ने कहा कि इन एनपीए खातों की नीलामी 22 नवंबर को होगी| एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर नीलामी नोटिस में कहा, नियामकीय दिशानिर्देश के अनुरूप वित्तीय संपत्ति की बिक्री को लेकर बैंक की निति के तहत हम इन खातों को संपत्ति पुनर्निर्माड़ कंपनियों/ बैंक /एनबीऍफ़सी/वित्तीय संस्थानों के समक्ष रखेंगे |